---विज्ञापन---

भोपाल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक प्लेटफॉर्म के बीच फंसा

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बड़ा हादसा, युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा. CCTV फुटेज में दर्दनाक घटना कैद, हालत गंभीर.

---खबर नीचे जारी है---

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रैन में चढने की कोशिश करते हुए हादसा हो गया, 31 मार्च की रात हुए हादसे का 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, युवक की हालत गंभीर है. भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है

5 सेकंड में युवक ट्रैन और प्लेटफॉर्म के बीच 4-5 बार घसीटता रहा, सीसीटीवी में युवक प्लैटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन के साथ चलता नजर आ रहा है. अगले ही सेकंड वह कोच के गेट के साइड हिस्से से टकराता है. करीब 3 सेकंड के भीतर सीधे गेट से टकराकर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें;‘लौट आया हमारा बेटा…’ राजा रघुवंशी की मौत के बाद जन्मा बच्चा, परिवार ने बताया चमत्कार

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेलवे स्टाफ व आसपास के यात्रियों ने मदद के लिए दौड़ लगाई. किसी तरह युवक को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बेहद खतरनाक होती है और यात्रियों को ऐसी लापरवाही से बचना चाहिए.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें;एमपी के ग्वालियर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 03, 2026 06:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola