एमपी के ग्वालियर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत

एमपी के ग्वालियर में परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 लोग गंभीर घायल हैं। घायल में 1 बच्चा भी शामिल है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Major accident in Gwalior

मप्र में बड़ा हादसा हो गया है। ग्वालियर में परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 लोग गंभीर घायल हैं। घायल में 1 बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार श्रद्धालु थे, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि ऑटो में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर सुबह करीब 3 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो ग्वालियर के परशुराम चौराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दूर तक कार ने ऑटो को घसीटा भी। सड़क किनारे लगे फुटपाथ पिलर और पेड़ तक को नुकसान हुआ। भीषण हादसे से सड़क पर मातम फैल गया।

विज्ञापन

हादसे पर सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि लगभग सुबह 3 बजे हमें सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक स्कॉर्पियो चालक की टक्कर एक वाहन से हो गई है। जैन मंदिर के पास उसकी टक्कर एक ऑटो से हो गई। जिसके परिणामस्वरूप 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी चिकित्सा जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ