'लौट आया हमारा बेटा…' राजा रघुवंशी की मौत के बाद जन्मा बच्चा, परिवार ने बताया चमत्कार

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के महीनों बाद परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि बच्चे का जन्म उसी दिन और लगभग उसी समय हुआ, जब राजा की मौत हुई थी. परिवार इसे चमत्कार मान रहा है.

Raja Raghuvanshi Murder Case

Credit: Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़े बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक भावुक और हैरान कर देने वाला मोड़ आया है. इस घटना ने एक बार फिर पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है. परिवार में एक नवजात बच्चे का जन्म हुआ है, जिसे परिजन किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ये बच्चा उसी परिवार में जन्मा है, जिसने कुछ महीने पहले राजा रघुवंशी को एक साजिश के तहत खो दिया था. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस दिन और लगभग जिस समय राजा की मौत हुई थी, उसी दिन और लगभग उसी समय इस बच्चे का जन्म हुआ है. इस संयोग ने परिवार को भावुक कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का क्या कहना है?

परिवार के सदस्यों का कहना है कि ये कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि भगवान का इशारा है. उनका मानना है कि राजा रघुवंशी किसी ना किसी रूप में वापस उनके बीच लौट आए हैं. यही वजह है कि परिवार ने नवजात बच्चे का नाम भी राजा ही रख दिया है. बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की मौत दोपहर करीब 2:40 बजे हुई थी, जबकि नवजात का जन्म लगभग उसी समय, कुछ ही मिनटों के अंतर से हुआ. समय और तारीख के इस अद्भुत मेल ने पूरे परिवार को सोचने पर मजबूर कर दिया है और वो इसे एक दैवीय संयोग मान रहे हैं.

‘पुजारी ने की थी भविष्यवाणी’

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि राजा की मृत्यु के बाद एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी आत्मा परिवार में ही दोबारा जन्म ले सकती है. अब नवजात के पैदा होने के बाद परिवार को लगता है कि वो भविष्यवाणी सच हो गई है. हालांकि, इस खुशी के माहौल के बीच परिवार का दर्द अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अभी भी जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है. परिजन चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई तेज हो और आरोपियों को कड़ी सजा मिले. आपको बता दें कि साल 2025 में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला सामने आया था, जब वो अपनी पत्नी के साथ मेघालय घूमने गए थे. बाद में उनका शव एक खाई में मिला और जांच में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ. इस मामले में उनकी पत्नी समेत कई लोगों को आरोपी पाया गया है और पुलिस ने इसे एक प्लान मर्डर बताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ