Watch: शराब के नशे में लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए घूंसे; जानें विवाद

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रविवार देर रात भोपाल के एमपी नगर इलाके में करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां आपस में झगड़ने लगी. देखते ही देखते ये मामला हाथापाई तक पहुंच गया. लड़कियों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए.

mp nagar bhopal

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रविवार देर रात भोपाल के एमपी नगर इलाके में करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां आपस में झगड़ने लगी. देखते ही देखते ये मामला हाथापाई तक पहुंच गया. लड़कियों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए.

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के एमपी नगर स्थित एक क्लब के बाहर यह घटना हुई. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी युवतियां नशे में धुत थीं और किसी छोटी सी बात पर बहस शुरू हुई थी जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. लड़कियों ने बीच सड़क पर ही जमकर बलाव किया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसकी उंगली कट गई है. घटना के बाद उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.

फिलहाल पुलिस यह जांच रही है कि विवाद का असली कारण क्या था. वहीं, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ