Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मां शारदा धाम के गर्भगृह में VIP दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, फिर भी ‘मंत्री जी’ ने की पूजा-अर्चना; श्रद्धालु नाराज

मैहर के मां शारदा मंदिर में VIP दर्शन पर रोक के बावजूद मंत्री के विशेष प्रवेश से विवाद खड़ा हो गया है. श्रद्धालुओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए समान दर्शन के अधिकार और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 25, 2026 17:48

मध्य प्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मां शारदा धाम में गर्भगृह में VIP दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति, मैहर द्वारा 17 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रि मेले की अवधि में किसी भी प्रकार के VIP/विशेष दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ताकि लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन मिल सकें।

पत्र में यह भी अपील की गई थी कि कोई भी विशिष्ट व्यक्ति VIP दर्शन की मांग न करे और मेला व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे, लेकिन इसके विपरीत जो स्थिति सामने आई है, वह आदेशों की अवहेलना को दर्शाती है। वीडियो में साफ दिख रहा है पूरा घटनाक्रम कि मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह ने भारी भीड़ के बीच गर्भगृह के अंदर बैठकर लंबे समय तक पूजा-अर्चना की जबकि उसी दौरान हजारों श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आम श्रद्धालुओं को तेजी से आगे बढ़ाते रहे जबकि दूसरी ओर VIP मार्ग से विशेष लोगों को तुरंत दर्शन कराए जाते रहे।

---विज्ञापन---

मंगलवार की रात आरती के बाद लौटने वाले सामान्य दर्शनार्थियों को कई बार काफी समय के लिए रोका गया और जो निकासी मार्ग रोववे का है वहा तैनात दो गार्ड काफी संख्या में वीआईपी के नाम पर बड़ी संख्या मे लोगों को रोववे स्टेशन मे अन्दर आने दिया जिसे आम भक्त परेशन होते रहे। यह स्थिति सीधे तौर पर आम श्रद्धालुओं की आस्था के साथ अन्याय है। जब प्रशासन स्वयं VIP दर्शन पर प्रतिबंध का आदेश जारी करता है, तो उसी के बीच इस प्रकार की घटनाएं नियमों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं।

प्रशासन से जवाबदेही की मांग मैहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट की जाए भविष्य में VIP संस्कृति पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए मुख्य सवाल क्या VIP प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया? क्या आम श्रद्धालुओं को समान अधिकार मिल पाएंगे?

---विज्ञापन---

प्रभात द्विवेदी – नगर कांग्रेस अध्यक्ष, मैहर ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने प्रशासन और व्यवस्था पर तीखा आरोप लगाया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति, मैहर द्वारा 17 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रि मेले की अवधि में किसी भी प्रकार के VIP/विशेष दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ताकि लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन मिल सकें। यह भी अपील की गई थी कि कोई भी विशिष्ट व्यक्ति VIP दर्शन की मांग न करे और मेला व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे,

First published on: Mar 25, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.