मुरैना में रेत माफिया का कहर, वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर वन आरक्षक की हत्या कर दी.चंबल क्षेत्र में बढ़ते माफिया आतंक ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़ें विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

मुरैना में रेत माफिया का कहर, वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना में रेत माफिया ने अवैध रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया. बदमाशों ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दरअसल वन विभाग की टीम आज सुबह अंबाह रेंज क्षेत्र अंतर्गत गश्ती कर रही थी इस दौरान NH 552 पर रेत माफिया ने रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन और परिवहन हो रहा था, चंबल नदी की रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश के दौरान वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने बेरहमी से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचल दिया, जिसके बाद रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली का चालक वाहन समेत फरार हो गया, सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वन आरक्षक को अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई

Advertisment

सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर एएसपी मुरैना ने कहा कि मृतक वन आरक्षक मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव का रहने वाला है. इससे पहले भी मुरैना में वन आरक्षक पर हमला हो चुका है, कई जिलों रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला कर चुके हैं

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ