Rahul Gandhi in Shahdol: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने दो चुनावी रैलियों को संबंधित किया। इस दौरान देर शाम उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके चलते वह शहडोल से उड़ान नहीं भर सके। बताया जा रहा है कि फ्यूल की कमी और तकनीकी दिक्कतों से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी तेल की व्यवस्था करने में जुटे हैं। फिलहाल राहुल गांधी हैलीपैड से होटल चले गए हैं। वह सड़क मार्ग से जबलपुर जा सकते हैं।
हर महिला को एक लाख
राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, आज उन्होंने मध्यप्रदेश के शहडोल के मेला ग्राउंड और मंडला लोकसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह हर महिला के बैंक अकाउंट में एक-एक लाख रुपए डालेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महालक्ष्मी योजना शुरू करेगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर काम करेगी।
समझाया आदिवासी और वनवासी का फर्क
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपको आदिवासी कहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उनके नेता आपको वनवासी कहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन शब्दों के पीछे दो अलग-अलग विचारधारा है। आदिवासी शब्द का मतलब, वो लोग जो इस देश के इस जमीन के पहले मालिक थे। बता दें 19 अप्रैल से देशभर में पहले चरण का मतदान है, 4 जून को मतगणना होगी।
उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
इससे पहले 7 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने बनगांव लोकसभा सीट पर प्रदीप विश्वास को टिकट दिया है, यह आरक्षित सीट है। इसके अलावा कांग्रेस ने उलूबेरिया लोकसभा सीट पर अजहर मलिक और घटाल लोकसभा सीट पर डॉक्टर पापिया चक्रवर्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें: मायावती की बसपा को बड़ा झटका, राजस्थान से प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, की ‘घर’ वापसी
ये भी पढ़ें: कौन हैं पूर्व मंत्री हिमराज सिंह? नीतीश कुमार के एक फोन पर वापस लिया नामांकन
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines