कौन हैं पूर्व मंत्री हिमराज सिंह? नीतीश कुमार के एक फोन पर वापस लिया नामांकन

Lok sabha election 2024: बिहार के कटिहार लोकसभा क्षेत्र में आरजेडी सरकार में पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार को वह NDA के प्रत्याशी दुलालचंद्र गोस्वामी के पक्ष में प्रचार करते नजर आए।

Lok Sabha Election 2024:

Lok sabha election 2024(प्रिंस गुप्ता) : लोकसभा चुनाव 2024 की देशभर में गहमागहमी तेज है। इस बीच बिहार के कटिहार लोकसभा क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। यहां से दिग्गत नेता और आरजेडी सरकार में पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इतना ही नहीं वह सोमवार को NDA के प्रत्याशी दुलालचंद्र गोस्वामी के पक्ष में प्रचार करते नजर आए। मीडिया को दिए बयान में हिमराज सिंह ने कहा कि देशभर में मोदी लहर है, उनके पास बिहार के सीएम नीतीश कुमार का फोन आया था, जिसके बाद उन्होंने देशहित में अपना पर्चा वापस ले लिया है।

विज्ञापन

सीमांचल में मजबूत जनाधार

जानकारी के अनुसार साल 2000 से 2005 तक हिमराज सिंह बिहार की राबड़ी सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे थे। बाद उन्होंने अपना दल बिहार लेबर पार्टी बना ली थी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सीमांचल की कई विधान सभा क्षेत्रों में उनका मजबूत वोट बैंक है। वह बिहार की कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए से उन्हें आगे विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का आश्वसन दिया है।

विज्ञापन

6 विधानसभा सीट

बता दें कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। कटियार लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीट आती हैं। यहां विधानसभा में दो-दो सीट पर बीजेपी और कांग्रेस और एक-एक सीट पर जेडीयू और भाकपा पार्टी के विधायक हैं। कटिहार लोकसभा सीट पर 2019 में जेडीयू की टिकट पर दुलाल चंद्र गोस्वामी जीते थे। इससे पहले 2014 के चुनाव में यहां से तारिक अनवर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन

41 फीसदी मुस्लिम मतदाता

कटिहार लोकसभा सीट से 1980 और 1984 में भी तारिक अनवर चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट पर सबसे अधिक 41 फीसदी मुस्लिम मतदाता, 18 फीसदी पिछड़ा वर्ग और 11 फीसदी यादव वोट बैंक हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ