MP MLA Mohan Sharma Viral Video: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पीड़ा एक मंच पर संबोधन के माध्यम से जाहिर करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने विद्युत अधिकारी के रवैये से नाराज होकर आमरण अनशन करते हुए आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली।
विधायक मोहन शर्मा का वीडियो वायरल
दरअसल, पूरा मामला नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के द्वारा की जा रही वसूली की कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बकाया बिलों की राशि वसूलने के लिए लोगों की बाइक जब्त कर ली गई। इसका सीधा-सीधा ठीकरा विधायक मोहन शर्मा के सिर पर फूट रहा है। इसे लेकर वे पहले से ही बेचैन थे। शुक्रवार को पीलूखेड़ी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्हें मौका भी मिल गया और वे खुद को रोक नहीं पाए। अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
‘मैं आत्मदाह कर लूंगा’
विधायक मोहन शर्मा ने मंच से ही अपने संबोधन में कहा कि मैं कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि किसी अधिकारी के साथ मेरा झगड़ा होगा और 353 लगेगी, जोकि मैं नही चाहता। मेरे पास एक हथियार है। वो हथियार चलाना जानता हूं। आमरण अनशन पर आत्मदाह करने के लिए मैं मजबूर होऊंगा और कर लूंगा।
यह भी पढ़ें: वेस्ट मैनेजमेंट में मध्य प्रदेश सबसे आगे, भोपाल की इस CNG यूनिट में इन्वेस्ट होंगे 120 करोड़
‘जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं’
विधायक ने कलेक्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं आपसे पहले भी निवेदन कर चुका हूं। अब ये अंतिम निर्णय मेरा हो चुका है, क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं। जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं, मेरी उम्र पूरी हो चुकी है। मुझे मौत स्वीकार है, पर जनता पर विद्युत विभाग का अत्याचार स्वीकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश’ हुआ साकार, MP के खंडवा में 279 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines