फेसबुक पर 'लड़की' बन कर रहा था चैटिंग, एक फोन कॉल से पहुंच गया हवालात

Indore: फेसबुक पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर युवती से बात करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

man arrested for molestation of girl in indore

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर कर लड़की से बात करने वाला शख्स गिरफ्तार

Indore Crime News: सोशल मीडिया के माध्यम से जहां एक और कई बेहतर काम हो रहे हैं तो वहीं आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है, जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के साथ अज्ञात युवक द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में ही रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि पिछले दिनों फेसबुक आईडी के माध्यम से उसकी एक लड़की से दोस्ती हुई थी। वह उससे बात करने लगी। जब फोन पर बात हुई तो पता चला कि फेसबुक पर बात करने वाली लड़की नहीं, लड़का है।

जीजा के सामने युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन

लड़के ने मुलाकात करने के लिए युवती को बिजासन मंदिर पर बुलाया।  यहां पर युवती अपनी बहन और जीजा के साथ गई थी। इस दौरान लड़के ने अचानक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती के जीजा और बहन ने आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले में युवती के कहे अनुसार छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने फेसबुक आईडी के नंबर के आधार पर जांच शुरू की थी। युवक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

इंदौर के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक फेसबुक पर लड़की बन कर रहा युवती से बात करता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी आवारा किस्म का व्यक्ति है। यह नेताओं के आगे-पीछे घूमता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ