---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

आतंकी गुरपतवंत पन्नू के समर्थक दिल्ली से गिरफ्तार, 26 जनवरी को लिखे थे खालिस्तानी नारे

Terrorist Gurpatwant Pannun Supporters Arrest: गुरपतवंत पन्नू के समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। उसने 26 जनवरी 2024 को दिल्ली में 2 बार खालिस्तानी नारे लगाए थे।

---विज्ञापन---

Terrorist Gurpatwant Pannu Supporters Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 26 जनवरी को खालिस्तानी नारे लिखने वाले एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर खालिस्तानी स्लोगन लिखे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जसविंदर सिंह के बाद सन्नी सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।

सनी ने 26 जनवरी से पहले पश्चिमी दिल्ली में निहाल विहार और उत्तम नगर इलाके में 2 बार खालिस्तानी नारे लगाए थे। इस काम के लिए सन्नी सिंह को पन्नू के हैंडलर US बेस्ड गगनदीप सिंह से 30 हजार रुपये भी मिले थे। स्पेशल सेल ने आरोपी सन्नी को पकड़कर स्थानीय पुलिस को हवाले कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 11 साल के छात्र के पोस्टमार्टम से खुली पुलिस की पोल, बोली थी- सीनियर्स की पिटाई से गई जान

एक आरोपी को पहले दबोच चुकी पुलिस

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सन्नी से पहले खालिस्तानी समर्थक 37 साल के जसविंदर उर्फ ​​लकी को भी पकड़ा था, जिसने तिलक नगर इलाके में पार्क की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। वहीं जसविंदर की गिरफ्तारी के बाद पन्नू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और LG को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे दी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अपना सर्च अभियान जारी रखा और सन्नी को दबोच लिया।

---विज्ञापन---

जसविंदर तिलक नगर का ही रहने वाला है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि खालिस्तानी नारे लिखने के लिए उसे US में रहने वाले दोस्त गगनदीप ने 15 हजार रुपये दिए थे। वह गुरपतवंत सिंह पन्नू के लिए काम करता है। इसलिए उसने पन्नू के कहने पर ही उसे खालिस्तानी नारे लिखने के लिए हायर किया। और भी जगहों पर नारे लिखे जाने थे, लेकिन उससे पहले ही उनका राज खुल गया।

यह भी पढ़ें: सेफ रूम, आंखों पर पट्टी और खास कोड; एग्‍जाम में पास कराने का शात‍िराना प्‍लान सुन उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

CCTV फुटेज से हुई थी आरोपी की पहचान

DCP द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह तिलक नगर में पार्क की दीवार पर लोगों ने दिल्ली बनेगा खालिस्तान लिखा देखा। इसे पेंट से लिखा गया था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत द्वारका और पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।

CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा था, जिसको ट्रेस करके लोकेशन पता की गई। उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी को उसके घर से पकड़ा। साथ में उसकी कार, स्प्रे पेंट मोबाइल फोन जब्त किया। इसी फोन से पुलिस को सन्नी का सुराग मिला।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर अचानक गिरा शख्स, देवता बनकर आए CISF के जवान ने CPR देकर बचाई जान

First published on: Feb 01, 2024 04:58 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola