MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन, पीसीसी चीफ ने पार्टी में करवाया शामिल

MP former MLA Laxman Shukla join Congress: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से अच्छी खबर आई है। पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

MP former MLA Laxman Tiwari join Congress

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी कांग्रेस में शामिल

MP former MLA Laxman Tiwari join Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां और काम दोनों जारी हैं। भाजपा से लेकर कांग्रेस तक सभी पार्टियां चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत और योजनाएं बना रही हैं। हालांकि इतनी तैयारियों के बाद भी राज्य में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस के नेता, विधायक, महापौर और कार्यकर्ता तक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं इस आंधी के बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक 

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लक्ष्मण तिवारी को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस में शामिल करवाया है। लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसा पहली बार हुआ है कि मध्य प्रदेश का कोई पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुआ है। कांग्रेस वह चौथी पार्टी है जिसमें लक्ष्मण तिवारी शामिल हुए हैं। इससे पहले वह भारतीय जनशक्ति पार्टी, भाजपा, सपा में रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले लक्ष्मण तिवारी ने रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

2008 में चुने गए थे विधायक 

बता दें कि लक्ष्मण तिवारी ने साल 2008 में उमा भारती की भारतीय जनशक्ती पार्टी से विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा से पहले उमा भारती ने भारतीय जनशक्ती पार्टी को भाजपा में विलय कर लिया। इसके बाद 2013 में लक्ष्मण तिवारी ने भाजपा की टिकट पर रीवा की मऊगंज सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां वह कांग्रेस के उम्मीदवार सुखेन्द्र सिंह बन्ना से हार गए।

विज्ञापन

भाजपा से हो गए थे बागी 

इसके बाद साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लक्ष्मण तिवारी को टिकट नहीं दिया। इसके बाद वह भाजपा से बागी हो गए और उसी साल मऊगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में 10 हजार के करीब वोट मिले। साल 2023 के विधानसभा में लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने उन्हें सिरमौर से अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उन्हें मात्र 2 हजार वोट मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ