---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश की इकलौती सीट पर सपा ने बदला प्रत्याशी, दिलचस्प हुआ मुकाबला

SP Change Candidate on Khajuraho Seat: मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---

SP Change Candidate on Khajuraho Seat: मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडिया गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट मिली है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि अब सपा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए खजुराहो पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव चुनाव लड़ेगी।

सपा ने काटा मनोज यादव का टिकट

मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर मीरा दीपक यादव का मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से होगा। सपा ने मीरा दीपक यादव को यह टिकट मनोज यादव का टिकट काट कर दिया है। हालांकि मनोज यादव को मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि यह दूसरी बार है कि पार्टी ने मनोज यादव को दिया हुआ टिकट इस तरह से काटा है। इससे पहले साल 2023 के विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट से मनोज यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में किसी और प्रत्याशी के लिए उनका नाम काट दिया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भोपाल में हुई मतदाता जागरूकता वाहन रैली, 2500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, बोले- वोट करो और करवाओ

पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

बता दें कि, हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण शुक्ला ने कांग्रेस का समर्थन किया है। खबरों के मुताबिक, लक्ष्मण शुक्ला को प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस में शामिल किया है। लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश के किसी पूर्व विधायक ने कांग्रेस के साथ मिलावट की है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2024 07:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola