CM Mohan Yadav Targets Priyanka Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं इसी बीच प्रदेश में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जीतू पटवारी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता इमरती देवी के लिए की गई टिप्पणी पर अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी बयान सामने आया है। सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी के बयान को लेकर प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कहने वाली प्रियंका गांधी आज कहा हैं।
जीतू पटवारी के बयान पर प्रियंका गांधी को घेरा
सबसे पहले सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी पर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने इमरती देवी को लेकर जीतू पटवारी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुझे यह सुनकर दुख होता है कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के बारे में कैसे बात करते हैं। ये उनके लिए डूब मरने के बराबर है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब, प्रियंका गांधी कहां हैं जो ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की बात कहती हैं? सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी से इमरती देवी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बारे में पूछा जाना चाहिए।
यह भी पढे़ं: रोड शो के दौरान अचानक गाड़ी पर खड़े होकर नाचने लगे सिंधिया, देखिए वीडियो
कांग्रेस करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र है। जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। मैं उनके बयान और व्यवहार की निंदा करता हूं।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines