रोड शो के दौरान अचानक गाड़ी पर खड़े होकर नाचने लगे सिंधिया, देखिए वीडियो

Jyotiraditya Scindia Dance Video Viral: केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया गाड़ी पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Jyotiraditya Scindia Dance Video Viral

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का डांस वीडियो वायरल

Jyotiraditya Scindia Dance Video Viral: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा नजारा अशोकनगर के चंदेरी में देखने को मिला है। दरअसल, बीती शाम भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर के चंदेरी में एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान चुनावी सॉन्ग भी बज रहा था, जिस पर सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जनता संग ताल से ताल मिलाकर नाचे सिंधिया

अपना प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस वीडियो में रोड शो के दौरान एक अद्वितीय अंदाज देखने को मिला। दरअसल, रोड शो के दौरान चुनावी सॉन्ग ‘सिंधिया दिल से रे’ चल रहा था, इस गाने के दौरान रोड शो में शामिल जनता का जोश देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जीप पर खड़े होकर तालियां बजाते हुए नाचने लगे। वहीं इस दौरान सिंधिया को नाचते हुए देश में मौजूद लोगों का जोश बढ़ गया और वे लोग झूमने लगे। रोड शो के दौरान करीब 5 मिनट तक डांस करते रहे सिंधिया ने जनता के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नाचते रहे। इस दौरान जगह-जगह से स्थानीय लोगों ने सिंधिया पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

सिंधिया का डांस वीडियो वायरल

रोड शो के दौरान सिंधिया के इस डांस का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि चंदेरी की जनता ने मेरा जो स्वागत किया है, उसकी यह सिंधिया परिवार दाद देता है। आपके लिए मेरे जीवन का हर एक पल निछावर है। इसी के साथ उन्होंने जागेश्वरी मैया का जयकारा भी लगाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ