Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। ऐसे में राज्य की चुनावी सभाओं में दोनों पार्टियों के बड़े नेता और स्टार प्रचारक शामिल हो रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि जल्द ही राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में एक बार नहीं बल्कि 3 बार आएंगे।
मध्य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीएम मोदी मध्य प्रदेश में आएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दौरा भोपाल में भी होगा, यहां एक पीएम मोदी का एक रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी जबलपुर और बालघाट का भी दौरा करेंगे। जबलपुर में 7 अप्रैल को पीएम मोदी का एक रोड शो है। वहीं जल्द ही भोपाल और बालाघाट में पीएम के दौरे की तारीख तय हो जाएगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने यह भी बताया कि भोपाल में प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु पर मिलेगी अनुग्रह राशि, निर्वाचन आयोग का ऐलान
राज्य में चुनाव की तैयारी
बता दें कि, मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही दाखिल हुए नामांकन की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश के अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया में खुद सीएम मोहन यादव शामिल रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines