Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कल बीजेपी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि एमपी में बीजेपी के सात नेता सूट सिलवाकर बैठे हैं मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए। दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है।
मेरा काम जनसेवा करना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब दिग्विजय सिंह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पलटवार करते हुए कहा कि ‘जिनकी शायद मन में इतनी आशा है पद ग्रहण करने के लिए शायद वही यह वक्तव्य दे रहे हैं। मैंने तो आपसे पहले भी कहा है कि मेरी धारणा केवल सेवा करने की है।’
और पढ़िए- चुनावी साल में संघ MP में एक्टिव, 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दौरे पर मोहन भागवत
मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी उस पर काम करूंगा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘आपकी सेवा मध्य प्रदेश की सेवा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जिम्मेदारी दें, राष्ट्रीय अध्यक्ष जो जिम्मेदारी देंगे, सेवा स्वरूप में काम करने की मेरी मंशा है। मैं केवल जन सेवा करता हूं।’ बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों कांग्रेस नेताओं पर खुलकर निशाना साध रहे हैं।
वहीं दिल्ली में विपक्षी की नेताओं की बैठक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘खलबली मच रही है कि जिस व्यक्ति ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक प्रधान रक्षक के रूप में काम करेंगे, उनके साथ 130 करोड़ जनता जुड़ी हुई है तो विपक्ष में जरूर खलबली चलेगी और देर रात को बैठक हो रही है।’
और पढ़िए – ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार, मेरी धारणा केवल सेवा करने की है
विजयवर्गीय ने भी साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह को 70 साल की उम्र के बाद नींद नहीं आती है, इसलिए उन्हें केवल सपने आते हैं। इस उम्र में बहकी-बहकी बातें करते हैं।’
विजयवर्गीय ने कहा कि ग्वालियर चंबल में सिंधिया के भाजपा में आने के बाद हमारी ताकत बढ़ी है, हम अच्छी सीटें यहां से जीतेंगे, वहीं सिंधिया के भाजपा में आने बाद पुराने नेताओं के हाशिए पर जाने के सवाल पर कहा- कोई हाशिए पर नहीं है, जयभान सिंह पवैया महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के सहप्रभारी हैं, प्रभात जी अभी प्रदेश के दौरे पर हैं, सबके पास काम है भाजपा में नए लोगों को मौका मिलता है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines