ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार, मेरी धारणा केवल सेवा करने की है
Edited By Arpit Pandey

Jyotiraditya Scindia target Digvijay Singh
Edited By Arpit Pandey

Jyotiraditya Scindia target Digvijay Singh
Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कल बीजेपी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि एमपी में बीजेपी के सात नेता सूट सिलवाकर बैठे हैं मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए। दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब दिग्विजय सिंह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पलटवार करते हुए कहा कि ‘जिनकी शायद मन में इतनी आशा है पद ग्रहण करने के लिए शायद वही यह वक्तव्य दे रहे हैं। मैंने तो आपसे पहले भी कहा है कि मेरी धारणा केवल सेवा करने की है।’
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘आपकी सेवा मध्य प्रदेश की सेवा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जिम्मेदारी दें, राष्ट्रीय अध्यक्ष जो जिम्मेदारी देंगे, सेवा स्वरूप में काम करने की मेरी मंशा है। मैं केवल जन सेवा करता हूं।’ बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों कांग्रेस नेताओं पर खुलकर निशाना साध रहे हैं।
वहीं दिल्ली में विपक्षी की नेताओं की बैठक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘खलबली मच रही है कि जिस व्यक्ति ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक प्रधान रक्षक के रूप में काम करेंगे, उनके साथ 130 करोड़ जनता जुड़ी हुई है तो विपक्ष में जरूर खलबली चलेगी और देर रात को बैठक हो रही है।’
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह को 70 साल की उम्र के बाद नींद नहीं आती है, इसलिए उन्हें केवल सपने आते हैं। इस उम्र में बहकी-बहकी बातें करते हैं।’
विजयवर्गीय ने कहा कि ग्वालियर चंबल में सिंधिया के भाजपा में आने के बाद हमारी ताकत बढ़ी है, हम अच्छी सीटें यहां से जीतेंगे, वहीं सिंधिया के भाजपा में आने बाद पुराने नेताओं के हाशिए पर जाने के सवाल पर कहा- कोई हाशिए पर नहीं है, जयभान सिंह पवैया महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के सहप्रभारी हैं, प्रभात जी अभी प्रदेश के दौरे पर हैं, सबके पास काम है भाजपा में नए लोगों को मौका मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: