चुनावी साल में संघ MP में एक्टिव, 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दौरे पर मोहन भागवत

rss chief mohan bhagwat will come to burhanpur

rss chief mohan bhagwat will come to burhanpur

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तो एक्टिव है ही, वहीं संघ भी चुनाव को लेकर एक्टिव माना जा रहा है। क्योंकि चुनावी साल में संघ का रोल भी अहम माना जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

बुरहानपुर के दौरे पर संघ प्रमुख

मोहन भागवत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश को बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। एक महीने के अंदर ही संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह दूसरी बार एमपी दौरा है। इस बार भागवत दो दिन तक एमपी में रहेंगे। इस दौरान वह बुरहानपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

मोहन भागवत पहले दिन महाजनपेठ स्थित गोविंद नाथ महाराज की समाधि स्थल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही वह शहर में निर्मित नए श्रीराम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। राजनीतिक लिहाज से भी उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।

1937 में डॉक्टर हेडगेवार भी आए थे बुरहानपुर

बता दें कि बुरहानपुर शहर संघ के लिए भी अहम माना जाता रहा है। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार 1937 में बुरहानपुर आए थे और इसी स्थान पर जिले की पहली शाखा लगी थी। ऐसे में मोहन भागवत भी इसी जगह पर जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा संघ प्रमुख बुरहानपुर में नाथ संप्रदाय के भक्तजनों को भी संबोधित करेंगे। भागवत लोधीपुरा स्थित ऐतिहासिक और बड़ी संगत गुरुद्वारे में माथा भी टेकेंगे। भागवत यहां स्वयं सेवकों को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ