कांग्रेस विधायक ने अपना मुंह किया काला, दावा फेल हुआ तो पूरा किया वादा

Congress MLA Phool Singh Baraiya Blackened Himself: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने बीजेपी की सीटों को लेकर चौंकाने वाला दावा किया था।

congress MLA phool singh baraiya blackened himself after bet on BJP Seats in madhya pradesh election

congress MLA phool singh baraiya blackened himself after bet on BJP Seats in madhya pradesh election

विज्ञापन

Congress MLA Phool Singh Baraiya Blackened Himself: भोपाल में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में अगर बीजेपी 50 सीट भी जीत गई तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही वह सुर्खियों में थे। सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्रोल हो रहे थे। गुरुवार को उन्होंने अपना अपना मुंह काला कर लिया।

राजभवन के सामने मुंह किया काला

भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था कि बीजेपी को जीत मिलती है तो वह 7 दिसंबर को राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे। गुरुवार को वह तय समय पर राजभवन के सामने पहुंचे और अपना मुंह काला कर लिया। इस मौके पर बरैया ने कहा कि उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने मुंह पर कालिख पोती है।

विज्ञापन

इस मौके पर फूल सिंह बरैया के साथ कई समर्थक भी दिखाई दिए। बरैया ने इस दौरान ईवीएम को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने आज ईवीएम पर भी कालिख पोती है। अगर ईवीएम नहीं होती तो बीजेपी को सरकार नहीं मिलती।

विज्ञापन

जो कहते हैं वो करना चाहिए

बरैया ने आगे कहा कि नेताओं को जो काम कहना चाहिए वो करना भी चाहिए, मेरा यही संदेश है। बरैया ने कहा कि आगे आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश बचेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बरैया का समर्थन किया। उन्होंने बरैया के माथे पर टीका लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ईवीएम के पोस्टर पर भी कालिख पोती गई।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

आपको बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 163 सीटें जीती हैं। चुनाव परिणाम के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि बैलेट वोट्स में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा था, लेकिन ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का विश्वास नहीं मिल सका। उन्होंने कहा था- जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ