Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, दतिया में बनेगा पीतांबरा माई महालोक

MP News: दतिया गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि अपना दतिया अभूतपूर्व है। यहां विराजी मां पीताम्बरा की कृपा पूरे मध्य प्रदेश पर बनी हुई है। उनकी कृपा से दतिया में भव्य पीताम्बरा माई महालोक का निर्माण किया जायेगा। सीएम […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Apr 25, 2023 14:19
CM Shivraj Singh Chouhan
CM Shivraj Singh Chouhan

MP News: दतिया गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि अपना दतिया अभूतपूर्व है। यहां विराजी मां पीताम्बरा की कृपा पूरे मध्य प्रदेश पर बनी हुई है। उनकी कृपा से दतिया में भव्य पीताम्बरा माई महालोक का निर्माण किया जायेगा। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दतिया वासियों की इस पावन धरा पर महालोक निर्माण की मनोकामना जल्द ही पूर्ण होगी।

दतिया में उत्साह और उमंग

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘दतिया में पीताम्बरा माई के प्राकटय महोत्सव पर किया गया आयोजन ऐतिहासिक होने के साथ अद्भुत भी है। पूरे दतिया में चारों ओर उत्सह और उमंग का वातावरण है। इसमें दतिया ही नहीं प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शामिल होकर माहौल को अलौकिक बना दिया है। चारों ओर धर्म-प्रेमी जनता ने पीतवर्णी वस्त्र धारण कर महोत्सव को भव्यता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माई महालोक निर्माण के लिये डॉ नरोत्तम मिश्रा, ट्रस्ट अध्यक्ष, विद्वानों और संतों के साथ के साथ मिल कर कार्य-योजना बनायें। कार्य-योजना के अनुरूप शीघ्र काम शुरू किया जायेगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – CM शिवराज ने PM मोदी को भेंट किया सुपारी से बना खिलौना, कहा-आपके नेतृत्व में देश बदल रहा

दतिया के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी

सीएम ने कहा कि ‘दतिया के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि एक समय मध्य प्रदेश का बजट मात्र 21 हजार करोड़ हुआ करता था। आज माई की कृपा से प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ रूपये हो गया है। दतिया की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिये केन्द्र सरकार से विचार-विमर्श करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को दतिया आने के लिए सुगमतापूर्वक हवाई सुविधा मिल सके। उन्होंने माई के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

---विज्ञापन---

वहीं आयोजन में शामिल हुई राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और ट्रस्ट अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मां पीताम्बरा की कृपा और गुरूजी के आशीर्वाद से दतिया निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने भी दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि माई की कृपा से ही दतिया में अनेक उत्सवों का आयोजन प्रारंभ हुआ है। साथ ही अनेक कथाओं का भी आयोजन कर लोगों को भक्तिरस में डूबने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा माई के प्रकटोत्सव का यह दूसरा वर्ष है। उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में लोग भागीदारी कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में इसे और भव्यता प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।

और पढ़िए – PM मोदी ने MP को दी कई सौगातें, कहा-छिंदवाड़ा के जिन लोगों पर भरोसा किया वो विकास के लिए उदासीन क्यों रहे

दतिया उत्सवों का शहर बन गया है

वहीं स्थानीय विधायक और मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया अब उत्सवों का शहर बन गया है। यहाँ पर साल भर उत्सव एवं कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। दतिया में माँ पीताम्बरा माई के प्रकटोत्सव का एक भव्य और अलौकिक आयोजन भी दतिया जिले का हर नागरिक उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। माई की कृपा से दतिया में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। दतिया की पहचान प्रदेश में ही नहीं देश में भी बढ़ी है।

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि माई के प्रकटोत्सव पर लोगों ने स्वेच्छा से सभी होटल, सभी वाटिकाएँ निःशुल्क कर दी हैं। साथ ही अनेक जगह भण्डारों के माध्यम से भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर पीताम्बरा माई मंदिर में 31 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए और दतिया के घर-घर में दीप जला कर उत्सव मनाया गया।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 25, 2023 12:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.