PM मोदी ने MP को दी कई सौगातें, कहा-छिंदवाड़ा के जिन लोगों पर भरोसा किया वो विकास के लिए उदासीन क्यों रहे

pm modi in rewa

pm modi in rewa

PM Modi in Rewa: रीवा में आयोजित पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगाते दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। जबकि उन्होंने इशारों-इशारों में एमपी के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधा है.

विकास को लेकर उदासीन क्यों रहे

रीवा में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं कई बार यह सोचता हूं कि आप ने छिंदवाड़ा के जिन लोगों पर इतने सालों तक भरोसा किया, वे आपके क्षेत्रों में विकास की इस दौड़ को लेकर इतने उदासीन क्यों रहे। इसका जवाब राजनीतिक दलों की सोच में हैं। आजादी के बाद जिस दल ने सबसे ज्यादा सरकारें चलाई उन्होंने ही गांव का भरोसा तोड़ दिया।’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस सरकारों के शासन में गांवों को निचले पायदान पर रखा गया, गांवों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया, लेकिन ऐसा करने से देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। क्योंकि गांव के लोगों को बांटकर राजनीतिक दलों ने केवल अपनी दुकाने चलाई हैं। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए की भारत की आत्मा गांवों में बसती है।’

विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू

दरअसल, पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ही बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा होंगे। जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथ में होगी। ऐसे में पीएम मोदी ने आज इशारों-इशारों में कमलनाथ पर भी निशाना साधा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ