हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bhopal Metro Project Update: 30 स्टेशन, 27 ट्रेनें, 23 लाख लोगों का सफर आसान करेगी भोपाल मेट्रो

Bhopal Metro Project Update: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के काम पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इस दौरान भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर कई अपडेट्स सामने आए हैं। चलिए एक नजर भोपाल मेट्रो से जुड़ी नई अपडेट्स पर डालते हैं।

विज्ञापन
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर नया अपडेट (News24 GFX)

Bhopal Metro Project Update: मध्य प्रदेश में इंदौर मेट्रो के साथ राज्य में मेट्रो सर्विस की शुरुआत हो गई है। अब सभी की नजर भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है, जो मध्य प्रदेश मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा की। इस दौरान भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर कई अपडेट्स सामने आए। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया कि आखिर ये मेट्रो प्रोजेक्ट कब तक पूरा किया जाएगा। इससे कितने लोगों को फायदा होगा और इसे बनाने में कितनी लागत आएगी।

भोपाल मेट्रो में चलेंगी 27 ट्रेनें

मालूम हो कि भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को नवंबर 2018 में ही मंजूरी दी गई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, भोपाल मेट्रो की दो लाइन्स होंगी। एक ऑरेंज लाइन होगी, जो करोंद चौराहा से एम्स साकेत नगर तक जाएगी। दूसरी ब्लू लाइन होगी, जो भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक जाएगी। भोपाल मेट्रो की कुल लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। इसके भोपाल मेट्रो में कुल 30 स्टेशन होंगे, जिसमें से 2 स्टेशन भूमिगत होंगे। भोपाल मेट्रो सर्विस की शुरुआत में कुल 3 कोच वाली 27 ट्रेन संचालित होंगी। हालांकि, भविष्य में जरूरत के हिसाब से मेट्रो की कार संख्या को 3 से बढ़ाकर 6 किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट से शहर के 23 लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ

2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 10 हजार 33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत लगेगी। इस प्रोजेक्ट के काम को राज्य के लोक निर्माण और अन्य संबंधित विभागों द्वारा मिलकर पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से भोपाल मेट्रो के काम को जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले फेज को अगस्त 2025 तक पूरा किया जाएगा, जो पुल बोगदा से एम्स तक होगा। इसमें कुल 8 स्टेशनों का निर्माण शामिल है, जिसकी लंबाई 7 किलोमीटर है। वहीं, दूसरे फेज में 9 किलोमीटर में 6 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसका रूट करोंद चौराहा से पुल बोगदा तक होगा। इसमें 2 स्टेशन जमीन के नीचे बनाए जाएंगे। इसके बाद भोपाल मेट्रो के तीसरे फेज में भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक को कवर किया जाएगा, जिसमें 14.16 किलोमीटर की दूरी में कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। पुल बोगदा में दोनों लाइनों का इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola