---विज्ञापन---

देश angle-right

‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे और इसके पीछे का कारण क्या है? ऐसे में एविएशन विशेषज्ञ मुरलीधर ने इसको लेकर कुछ संभावनाएं जताई हैं। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस हादसे को लेकर क्या कहा?

---विज्ञापन---

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर को एक भयंकर और दर्दनाक विमान हादसा हुआ। इस हादसे में 265 लोगों ने अपनी जान गंवाई, इसमें विमान में सवार पायलट, क्रू मेंबर और यात्रियों समेत 241 लोगों के अलावा MBBS के छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। इस हादसे को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसके साथ ही एक सवाल भी सभी के मन में है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे? अलग-अलग स्तर पर इसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर एक विशेषज्ञ का इस हादसे पर क्या कहना है?

खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण

इसको लेकर नेशनल एयरोस्पेस लैब (NAL) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सालिग्राम जे. मुरलीधर ने ANI से बात करते हुए अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने इस हादसे को भारत के इतिहास में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि विमान बोइंग ड्रीमलाइनर है। यह सभी सुरक्षा सावधानियों, नेविगेशन के साथ सबसे एडवांस फ्लाइट में से एक है और यह लगभग फुलप्रूफ है। इसके साथ ही उन्होंने संभावना जताई कि हादसे के पीछे खराब फ्यूल एक बड़ा कारण हो सकता है।

---विज्ञापन---

बड़ी तकनीकी खराबी का संकेत

मुरलीधर के अनुसार इस फ्लाइट में 35 टन से अधिक फ्यूल था। इसके बाद भी टेक ऑफ के दौरान फ्लाइट का ऊंचाई हासिल न कर पाना एक बड़ी तकनीकी खराबी का संकेत था। इस हादसे की जांच के लिए अधिकारियों को उड़ान के लास्ट टाइम को एनालाइज करना होगा। इसके लिए उन्हें सबसे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) के बारे में पता लगाना होगा। FDR से उन्हें मेमोरी कार्ड निकालना होगा और एक अच्छे पर लगाना होगा।

क्या करना रहेगा सही?

इसके लिए अधिकारी फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर डेटा को कंप्यूटर पर डाउनलोड करना होगा। इसी तरह CVR से डेटा निकालना होगा। इसके बाद उन दोनों को सिंक्रनाइज करते हुए पता लगाया जा सकता है आखिरी समय में क्या बातचीत हुई है। इसके बाद इस हादसे की बड़ी वजह को कोरिलेट (सहसंबंधित) करने की कोशिश की जा सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: पायलट सुमित का ATC को आखिरी मैसेज- ‘प्लेन उठ नहीं रहा है, नहीं बचेंगे…’

दोनों इंजनों में थ्रस्ट की कमी

इस दौरान एविएशन विशेषज्ञ मुरलीधर ने उस संभावना को खारिज कर दिया, जिसमें ये माना जा रहा था कि पक्षी के टकराने से दोनों इंजनों के एक साथ खराब हो गए। उन्होंने कहा कि पक्षी के टकराने से कभी भी विमान के दोनों इंजन एक साथ प्रभावित नहीं होते हैं। इस दौरान उन्होंने संभावना जताई कि खराब फ्यूल के कारण ऐसा हादसा हो सकता है। क्योंकि इससे दोनों इंजनों में थ्रस्ट की कमी या पावर फेलियर हो सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 07:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola