'पापा दीदी से गंदी हरकत करते...', 13 साल की बच्ची ने स्कूल में टीचर को बताई पिता की करतूत, मचा हड़कंप

Jharkhand Crime News: झारखंड के झरिया में एक 13 साल की स्कूली बच्ची ने पिता पर उसकी दीदी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने ये बातें अपनी स्कूल में टीचर और मैनेजमेंट को बताई। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची।

Dhanbad Crime News

Dhanbad Crime News

विज्ञापन

Dhanbad Crime News: झारखंड से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनबाद के झरिया स्थित एक स्कूल में बुधवार को 13 साल की छात्रा ने रो-रोकर अपनी सहेलियों और स्कूल मैनेजमेंट को पिता की करतूतों के बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। छात्रा ने कहा कि ‘मेरे पापा गंदे हैं…वो दीदी के साथ गंदी हरकत करते हैं’।

मामला सामने आने के बाद आसपास के लोग स्कूल पहुंचने लगे। किसी ने इस घटना की सूचना चाइल्ड लाइन और सीडब्ल्यूसी को दी। इसके बाद सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने चाइल्ड लाइन टीम को तुरंत स्कूल में भेजा। इसके अलावा झरिया थाने की एक टीम भी स्कूल पहुंची और बच्ची से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

शिकायत के बाद सहम गई बच्ची

पिता के खिलाफ शिकायत के बाद छात्रा इतनी सहम गई कि उसने घर जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर उसे बालिका गृह भेजा गया। हालांकि जिस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पिता पर लगा है वह अपनी मां के साथ घर चली गई। वहीं जिस बच्ची ने यह आरोप पिता पर लगाया है उसकी मां का देहांत हो चुका है। उसके पिता ने अब तीसरी शादी कर ली है। जबकि दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।

आरोपित पिता ने की तीसरी शादी

बता दें कि पिता पर आरोप लगाने वाली छात्रा उसकी सगी बेटी है। आरोपित ने 3 शादियां की हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, उससे सात बच्चे हैं। दूसरी पत्नी अनबन के बाद उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद आरोपित पिता ने तीसरी शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित की तीसरी पत्नी भी 6 बच्चों की मां है।

विज्ञापन

वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपित को पकड़ने उसके घर पहुंची लेकिन वह घर से फरार हो गया। उधर चाइल्ड लाइन की टीम ने मामले की जांच के बाद झरिया थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ