CM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप

Bargaini land scam: रांची के बहुचर्चित बड़गाईं जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन की शनिवार को होने वाली पेशी टल गई है. व्यस्तता का हवाला देने पर विशेष अदालत ने उन्हें 21 सितंबर को शाम 4 बजे तक व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया है. इस मामले में कुल 17 में से 16 आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं, अब केवल हेमंत सोरेन पर आरोप तय होना बाकी है.

Hemant Soren, Bargaini land scam, ED Court Ranchi, money laundering case, Jharkhand news

हेमंत सोरेन (Photo-PTI)

Bargaini land scam: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाईं अंचल जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में होने वाली पेशी टल गई. इसके चलते उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की है. शनिवार को सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत में याचिका दाखिल की. इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री अपने संवैधानिक दायित्वों और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण अदालत में व्यक्तिगत या वर्चुअल रूप से उपस्थित नहीं हो सके. अधिवक्ता ने अदालत से आरोप गठन की प्रक्रिया के लिए अगली तारीख देने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

21 सितंबर को पेश होने का निर्देश

अदालत ने बचाव पक्ष के आवेदन पर विचार करते हुए अगली सुनवाई 21 सितंबर को तय की. इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सोमवार को शाम 4 बजे तक वर्चुअल या फिजिकल उपस्थिति किसी भी माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हों, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आरोप गठन की दिशा में कार्रवाई की जा सके.

16 आरोपियों पर तय हो चुके हैं आरोप

यह पूरा मामला रांची के बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन के कथित फर्जीवाड़े और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है. ईडी की जांच के अनुसार, रांची में भू-माफिया, दलालों और सरकारी अधिकारियों के गठजोड़ ने एक बड़ा सिंडिकेट बनाया था. इस सिंडिकेट ने सरकारी रजिस्टरों और मूल दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर, पुराने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और करोड़ों रुपये मूल्य की इस जमीन पर अवैध कब्जा करवाया. एजेंसी का आरोप है कि इस जमीन के वास्तविक लेन-देन को छुपाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई. मामले में कुल 17 आरोपी हैं, जिनमें से पूर्व आईएएस अधिकारी छवि रंजन और शनिवार को आरोपित राजकुमार पाहन समेत 16 लोगों पर पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ