West Bengal: सरेराह अभिनेत्री की सिर पर गोली मारकर हत्या, कार में साथ थे पति और बच्ची

अभिनेत्री की फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर देव पासवान, हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरों ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ़ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने के दौरान उन्हें गोली मारी और फिर वहां से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक रिया कुमारी झारखंड रांची बरयातु की रहने वाली थी। अभिनेत्री पेशे से फ़िल्म प्रोडूसर अपने पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता जा रही थे। बताया जा रहा है कि वह कोई कॉस्ट्यूम खरीदने कोलकाता जा रहीं थी।

विज्ञापन

इस दौरान जब कार हावड़ा के बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास पहुंची तो वह बॉथरूम के लिए रुके। तभी अचानक से तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया। बदमाश उनका सामान लूटने की कोशिश करने लगे। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री पति को बचाने के लिए दौड़ी तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

इसके बाद प्रकाश कुमार अपनी घायल पत्नी को लेकर कार में मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक चला।  जब उन्होंने कुलगछिया-पिरताला में हाईवे किनारे कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकाश कुमार को उनकी घायल पत्नी को लेकर हावड़ा उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ