---विज्ञापन---

हिमाचल

Himachal Entry Fees: हिमाचल जाना हुआ महंगा, ढाई गुना बढ़ाई गई एंट्री फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें?

Himachal Entry Fees: हिमाचल प्रदेश में एंट्री करने के लिए अब लोगों को ज्यादा फीस देनी होगी। एक अप्रैल से एंट्री बैरियर पर नई फीस लागू होगी। सरकार ने करीब ढाई गुना फीस बढ़ाई है और यह फैसला रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लिया गया है।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 20, 2026 12:11
Atal Tunnel Rohtang | Himachal Entry Fees | Commercial Vehicles
हिमाचल में अब हर एंट्री बैरियर पर बढ़ी हुई फीस देनी होगी।

Himachal Entry Fees: देश-दुनिया के टूरिस्टों के लिए हिमाचल को लेकर बड़ी खबर है। टूरिस्टों के लिए अब हिमाचल में एंट्री करना महंगा हो जाएगा। क्योंकि हिमाचल में एंट्री फीस बढ़ जाएगी और नई दरें एक अप्रैल 2026 से लागू होंगी। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए एंट्री फीस बढ़ाने का फैसला किया है। सरकारी आदेश जारी करके नई एंट्री फीस लागू भी कर दी है। एक अप्रैल से प्रदेश के सभी 55 एंट्री बैरियर पर नई फीस देनी होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की अनोखी शादी, 3 फीट बर्फ में 7KM पैदल गया दूल्हा, अंधेरे में निभाई रस्में, दुल्हन भी पैदल गई ससुराल

---विज्ञापन---

एंट्री फीस करीब ढाई गुना बढ़ाई गई

बता दें कि सुक्खू सरकार ने करीब ढाई गुना एंट्री फीस बढ़ाई है। सामान्य, हल्के, भारी और निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस बढ़ाई गई। हालांकि हिमाचल में रजिस्टर्ड वाहनों को एंट्री फीस से छूट मिलेगी, लेकिन बाहरी राज्यों के वाहनों का नई एंट्री फीस देनी होगी। वहीं सरकार के नए फैसले का सीधा असर टूरिज्म पर पड़ेगा। व्यापारिक गतिविधियों भी प्रभावित होगी, क्योंकि रोजाना हजारों कमर्शियल व्हीकल हिमाचल में एंट्री करते हैं।

अब इतनी नई एंट्री फीस देनी होगी

नई दरों के अनुसार, हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले हल्के वाहनों के अब 70 नहीं बल्कि 170 रुपये देने होंगे। 13 सवाल वाले वाहनों को अब 110 रुपये नहीं बल्कि 170 रुपये देने होंगे। भारी वाहनों का अब 720 रुपये की बजाय 900 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। जेसीबी और अन्य भारी निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों को 570 की बजाय 800 रुपये देने होंगे। ट्रैक्टरों से 70 की बजाय 100 रुपये दिए जाएंगे। डबल एक्सल बस और ट्रक के लिए फीस 570 रुपये ही रहेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आजादी के 78 साल बाद भारत में यहां पहुंची सड़क, गांव वालों ने दुल्हन की तरह किया बस का स्वागत; देखें Video

इन बैरियर पर नई एंट्री फीस लागू होगी

हिमाचल प्रदेश में कुल 55 एंट्री बैरियर हैं, जिनमें सिरमौर का गोविंदघाट, नूरपुर का कंडवाल, ऊना का मैहतपुर, बद्दी, परवाणू और बिलासपुर जिले के गरामोड़ा एंट्री बैरियर प्रमुख हैं। क्योंकि इन बैरियर से हिमाचल में सबसे ज्यादा कमर्शियल व्हीकल एंट्री करते हैं। इन बैरियर पर नई एंट्री फीस के साथ फास्टैग सिस्टम भी लागू करने की तैयारी है। वहीं अब एंट्री बैरियर की नीलामी उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी, जिसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी सदस्य होंगे।

First published on: Feb 20, 2026 11:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.