आजादी के 78 साल बाद भारत में यहां पहुंची सड़क, गांव वालों ने दुल्हन की तरह किया बस का स्वागत; देखें Video

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और सभी संबंधित विभागों का आभार जताते हुए मांग की कि यह बस सेवा सिर्फ कागजों पर दिखावटी न रह जाए, बल्कि नियमित रूप से चलाई जाए ताकि लोगों को स्थायी सुविधा मिल सके.

Himachal Pradesh Tummun village

जब देश स्पेस मिशन भेज रहा था, पहाड़ों को चीरकर हाईवे बना रहा था और शहरों को एक्सप्रेसवे से जोड़ रहा था, उस दौरान भी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा से गांव सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आजादी के 78 साल तक तरसता रहा. मंडी ज़िले के चवासी क्षेत्र में स्थित तुम्मुन गांव के लिए यह सोमवार किसी त्यौहार से कम नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार यहां तक वाहन चलने लायक सड़क पहुंची और उसके साथ ही सरकारी बस भी.

विज्ञापन

2.7 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार


लोक निर्माण विभाग ने शकेल्ड से तुम्मुन तक करीब 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार की है. इस सड़क की वजह से दुर्गम पहाड़ी गांव अब मुख्य सड़क नेटवर्क से जुड़ गया है. दशकों से पैदल रास्तों और कच्ची पगडंडियों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि जिंदगी बदल देने वाला पड़ाव है. पहली बार गांव तक बस पहुंचने की खबर से ही लोग उत्साहित हो उठे और पूरा इलाका जश्न के माहौल में डूब गया.

विज्ञापन

दुल्हन की तरह हुआ बस का स्वागत


सड़क पूरी होते ही हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बस का ट्रायल रन रखा गया. बस को शकेल्ड से तुम्मुन के लिए कारसोग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट गौरव महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गांव के लोग नेताओं और अधिकारियों का स्वागत करने पहुंचे और उनके साथ बस में बैठकर तुम्मुन से शकेल्ड और फिर वापस तुम्मुन तक का सफर तय किया. इस दौरान बस के गांव में दाखिल होते ही लोग सड़क किनारे जमा हो गए. गांव वालों ने किसी नई नवेली दुल्हन की तरह बस का स्वागत किया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मंदिर के प्रसाद में निकला घोंघा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, पुलिस कर रही जांच

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और सभी संबंधित विभागों का आभार जताते हुए मांग की कि यह बस सेवा सिर्फ कागजों पर दिखावटी न रह जाए, बल्कि नियमित रूप से चलाई जाए ताकि लोगों को स्थायी सुविधा मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ