केदारनाथ यात्रा 2026, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान

केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग में बढ़ रही साइबर ठगी से प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. केवल आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करें और फर्जी कॉल, वेबसाइट या सोशल मीडिया ऑफर से बचें. पढ़ें राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

केदारनाथ यात्रा 2026, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है. हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
प्रशासन के अनुसार, साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के माध्यम से आकर्षक ऑफर दिखाकर लोगों को फंसाया जा रहा है. वहीं, गूगल सर्च में ऊपर दिखने वाले कई ‘Sponsored’ लिंक भी फर्जी हो सकते हैं.

ठग व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर सीधे पैसे मांगते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं. जबकि कोई भी अधिकृत कंपनी इस तरह भुगतान नहीं लेती. इसके अलावा ‘Pawan Hans’ और ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट बनाकर भी ठगी की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in⁠ के माध्यम से ही करें. किसी अन्य लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें और यूआरएल को ध्यान से जांचें.

Advertisment

साथ ही “VIP कोटा” या “लास्ट मिनट बुकिंग” जैसे लालच देने वाले कॉल्स से सतर्क रहें और ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें. अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in⁠ पर शिकायत दर्ज कराएं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें,

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ