---विज्ञापन---

हिमाचल CM का बड़ा फैसला, खत्म किए सभी कैबिनेट रैंक, 20 फीसदी वेतन और भत्ते भी स्थगित

Himachal Cabinet Ranks: हिमाचल प्रदेश के सभी कैबिनेट रैंक खत्म हो गए हैं और वेतन-भत्तों में कटौती भी कर दी गई है। यह फैसला खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिया है और तुरंत प्रभाव से लागू भी किया है।

---विज्ञापन---

Himachal CM Big Decision: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने प्रदेश में सभी कैबिनेट रैंक खत्म कर दिए हैं और 20 फीसदी वेतन-भत्ते भी 30 सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिए हैं। अब बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, सलाहकारों को मिलने वाली कैबिनेट रैंक सुविधा तुरंत प्रभाव से नहीं मिलेगी।

सरकार ने सभी विभागों के सचिवों को आदेश दिया है कि वे इस फैसले को तुरंत लागू करें। आदेश लागू होते ही प्रदेश के सभी बोर्ड चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन, निगमों और आयोगों के पदाधिकारियों को दिए गए सभी कैबिनेट रैंक की सुविधा तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। सभी अधिकारियों को इस संबंध में नोटिस भेजकर पद सरेंडर करने को कहा गया है।

---विज्ञापन---

‘मंत्री जी! दीया जलाकर रह लूंगा, 20 हजार बिल नहीं दूंगा’, स्मार्ट मीटर से परेशान गरीब फरियादी ने लगाई गुहार

हिमाचल सरकार ने फैसला क्यों किया‌?

हिमाचल सरकार ने कैबिनेट रैंक खत्म करने के पीछे की वजह भी बताई। सरकार के अनुसार, आर्थिक संकट के चलते खर्चों को कम करने और आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में आगे बढ़ने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। प्रदेश की प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के मकसद से कैबिनेट रैंक खत्म किए गए हैं। प्रशासनिक सुधार करने और खर्चों पर भी लगाम लगाने के लिए वेतन-भत्तों में कटौती की गई है। इससे प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर व्यापक असर पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

किन नेताओं को मिला है कैबिनेट रैंक?

बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां से विधायक RS बाली को और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू को कैबिनेट दर्जा दिया है। मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान, प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को भी कैबिनेट रैंक दिया हुआ है। CM के IT सलाहकार गोकुल बुटेल को सुक्खू सरकार की ओर से कैबिनेट रैंक मिला हुआ है। कैबिनेट रैंक प्राप्त लोगों को सरकारी गाड़ी समेत मंत्रियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिलती हैं।

First published on: Mar 17, 2026 12:28 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola