---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच CM सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बाहरी वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स और बीजेपी में गुटबाज़ी पर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने चुनाव की तैयारी, प्रशासनिक विवाद और पंजाब से बातचीत को लेकर भी सरकार की नीति का ब्यौरा दिया.

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था. उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात कर रही है, वह सही नहीं है. सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले चुनाव संपन्न करवाएगी.

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है. सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है. अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे. पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है. NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है. ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया है.

---विज्ञापन---

वहीं, राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है. वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे. कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी.

First published on: Apr 01, 2026 06:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola