हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑनलाइन फ्रेंडशिप, लिव-इन और फिर हैवानियत… गुरुग्राम में छात्रा के साथ रूह कंपा देने वाली घटना

गुरुग्राम से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया है. प्रेम के भरोसे में छिपी हैवानियत की सच्चाई जानकर हर कोई सन्न है और रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

गुरुग्राम से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. दोस्ती और भरोसे के बीच पनपी इस हैवानियत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जिसकी सच्चाई जानकर किसी का भी दिल दहल जाए. दरअसल, त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा की मुलाकात सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन एप के जरिए दिल्ली के नरेला निवासी 19 वर्षीय शिवम से हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने सेक्टर-69 के एक पीजी में लिव-इन में रहना शुरू कर दिया. सब कुछ ठीक चल रहा था और परिवारों के बीच शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन शिवम के मन में पनपे शक ने इस रिश्ते को नर्क बना दिया. आरोपी अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक करने लगा था, जिससे उनके बीच तनाव बढ़ता चला गया और अंततः एक खौफनाक हिंसा में बदल गया.

तीन दिनों तक बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिवम ने उनकी बेटी को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया. आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की, उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया और सैनिटाइजर से शरीर के अंगों को जलाने जैसी घिनौनी हरकतें कीं. इतना ही नहीं, चाकू से हमला करने और निर्वस्त्र वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. फिलहाल पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के बाद लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन, पूर्व प्रेमी ने बीच रास्ते रोकी कार; कनपटी पर बंदूक तानकर साथ ले गया अपनी प्रेमिका

विज्ञापन

बांग्ला भाषा बनी ढाल और मां ने बचाई जान

इस पूरी वारदात में पीड़िता की जान उसकी सूझबूझ और मातृभाषा ने बचाई. 18 फरवरी की रात जब उसे फोन करने का मौका मिला, तो उसने अपनी मां को बांग्ला भाषा में पूरी आपबीती सुनाई. चूंकि आरोपी शिवम को बांग्ला समझ नहीं आती थी, इसलिए वह लड़की की बातों को समझ नहीं पाया और छात्रा अपनी मां को खतरे की जानकारी देने में सफल रही. पीड़िता की मां, जो खुद एक पुलिस अधिकारी हैं, उन्होंने बिना देर किए गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने तुरंत पीजी पर छापा मारा जहां लड़की घायल हालत में मिली. आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

इंसाफ की गुहार और पुलिस की कड़ी कार्रवाई

छात्रा की मां ने अब पुलिस से आरोपी शिवम पर रेप और हत्या की कोशिश जैसी कड़ी धाराएं लगाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी लिव-इन में रह रही है. गुरुग्राम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डीसीपी हितेश यादव के अनुसार, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चैट रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं और उनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है. पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या आरोपी पहले से ही हिंसक प्रवृत्ति का था. इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन दोस्ती और सुरक्षा के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola