Radhika Yadav Case Latest Update: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस के आरोपी दीपक यादव से पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम जानकारियां लगी हैं। गुरुग्राम पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग एंगल से आरोपी दीपक से पूछताछ की। आरोपी को पुलिस रेवाड़ी भी लेकर गई, जहां आरोपी के घर में सर्च ऑपरेशन के दौरान कारतूस बरामद हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दीपक यादव ने पुलिस पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह 15 दिन से सो नहीं रहा था। लोगों के तानों से परेशान था, इसलिए उसे बेचैनी होती थी।
यह भी पढ़ें:कौन है इनामुल हक, राधिका यादव केस में क्यों उछला नाम? ‘कारवां’ के म्यूजिक वीडियो की इनसाइड स्टोरी
राधिका करती थी पिता की काउंसिलिंग
दीपक ने बताया कि वह रातभर घर में घूमता रहता था। किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। राधिका कई बार उसकी काउंसलिंग करती थी। वही कहती थी कि पापा आपने मुझे इतना पैसा दिया है, आप चिंता न करो। पैसे बेकार नहीं जाएंगे। मुझे बहुत बड़ा एक्सपोजर मिला है। एकेडमी में ही मेहतन करुंगी और बच्चों को टेनिस सिखाकर बड़ा खिलाड़ी बनाऊंगी। दीपक ने बताया कि उसके दबाव के चलते कुछ समय पहले ही राधिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट भी डिलीट कर दिए थे। लोगों के तानों से तंग आकर ही वह बार-बार राधिका को एकेडमी बंद करने को कहता था।
यह भी पढ़ें:राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदल गई कहानी, FIR रिपोर्ट झूठी, सामने आई मौत की असली वजह
क्या है राधिका यादव मर्डर केस?
बता दें कि 25 वर्षीय नेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या 10 जुलाई को उसके घर में ही की गई थी। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सुशांत लोक-2, सेक्टर-57 स्थित घर में किचन में खाना बना रही राधिका को उसके पिता दीपक यादव ने ही गोलियां मार दी थी। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने राधिका के चाचा की शिकायत पर आरोपी पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। दीपक ने राधिका की हत्या करने की वजह उसकी टेनिस एकेडमी और लोगों के तानों को बताया। वहीं राधिका की मां मंजू मामले में चुप्पी साधे हुए है। उसने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines