Wrestlers obscene video viral: हरियाणा के जींद से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर इंटरनेशनल महिला पहलवान की अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया गया है। जिसमें महिला एक पुरुष पहलवान के साथ नजर आ रही है। वायरल होने का पता जैसे ही परिवार को चला, पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला के पिता की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया है। महिला पहलवान पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। रेसलर ने जनवरी में जंतर मंतर पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिला की ओर से काफी दावे किए गए थे। महिला पहलवान ने कहा था कि बृजभूषण जब होटल में ठहरते थे, तो अपने कमरे का दरवाजा बंद करने के बजाय खोलकर रखते थे।
वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर
महिला ने दावा किया था कि खिलाड़ियों के लिए जो होटल होता है, उसमें फेडरेशन का कोई मेंबर नहीं रुक सकता है। लेकिन बृजभूषण सिंह इस नियम की अनदेखी करते थे। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसको नहीं दिखाया जा सकता है।
इससे पहले धरने पर महिला पहलवान ने आवाज उठाई थी कि बृजभूषण सिंह जूनियर गर्ल्स खिलाड़ियों के साथ उनके होटल के फ्लोर पर सामने रुके थे। ये मामला जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का है। इसके अलावा उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं किया था। महिला रेसलर के आरोपों के बाद ये मामला काफी उछला था।
पूरी तरह से फेक है वीडियो-पिता
वहीं, महिला पहलवान के पिता ने थाने में आरोप लगाया कि उनकी बेटी नेशनल लेवल की रेसलर है। किसी ने उनके फोटो और वीडियो को एडिट कर वायरल किया है। ये सब किसने किया है। उनको नहीं पता। लेकिन ये सब उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए किया गया है।
ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। किसी ने उनसे कोई रंजिश निकाली है। ये भी उनको नहीं पता है। वहीं, पुलिस भी मामला सामने आने के बाद हरकत में आ गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिन अकाउंट्स के जरिए इनको डाला गया है। फॉरवर्ड किया गया है। सबका सोर्स पता किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines