पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, कुंवर विजय प्रताप समेत तीन बागी विधायक BJP में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिली है. पार्टी से बगावत कर चुके पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह विधिवत भाजपा में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इन तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया.

Punjab Politics, AAP Rebel MLAs, BJP Join Punjab, Kunwar Vijay Pratap Singh, Punjab Polls 2027

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से बगावत कर चुके पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह विधिवत भाजपा में शामिल हो गए हैं. Credit: ANI

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की सियासत में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) को दोहरा झटका देते हुए उसके तीन बागी विधायक औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी व अमृतसर नॉर्थ से विधायक रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं. दिल्ली में आयोजित एक विशेष लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन तीनों नेताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया. काफी समय से पार्टी नेतृत्व और सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर रहने वाले इन तीनों नेताओं का जाना AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन

पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे. वहीं, पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी हाल ही में प्राथमिक सदस्यता और जिम्मेदारियों से दूरी बना ली थी. नेताओं का आरोप है कि पंजाब में स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन

‘कुछ मुद्दों के हल होते ही सब भाजपा के साथ होंगे’

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आप छोड़ BJP में शामिल हुए सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बड़ा दावा किया है. दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए पठानमाजरा ने कहा, “आने वाले चुनावों में भाजपा ही सरकार बनाएगी. लोग वास्तव में यही चाहते हैं. जैसे ही कुछ अहम और जरूरी मुद्दों का समाधान हो जाएगा, हर कोई पूरी तरह से भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तैयार होगा.”

कौन हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह (अमृतसर नॉर्थ)

कुंवर विजय प्रताप सिंह राजनीति में आने से पहले पंजाब कैडर के एक चर्चित और सख्त आईपीएस (IPS) अधिकारी रहे हैं. वे 2015 के कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (SIT) के प्रमुख थे. जांच रिपोर्ट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और अमृतसर नॉर्थ सीट से भारी मतों से जीतकर विधायक बने. वे अपनी बेबाक कार्यशैली और सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं चेतन सिंह जौड़ामाजरा (समाना)

पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थ्य और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वे जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं और समाज सेवा के जरिए राजनीति में उभरे. स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अस्पतालों के औचक निरीक्षण के दौरान फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के कुलपति से जुड़े घटनाक्रम को लेकर वे देश भर की मीडिया में काफी चर्चा में रहे थे.

कौन हैं हरमीत सिंह पठानमाजरा (सनौर)

पटियाला जिले की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा स्थानीय स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले नेता हैं. आप में शामिल होने से पहले वे अकाली दल और कांग्रेस की राजनीति में भी सक्रिय रहे थे. मालवा क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं के बीच उनकी सीधी पकड़ है और वे अपने इलाके में विकास कार्यों व स्थानीय मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

पंजाब में भाजपा को मिलेगी मजबूती

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मालवा और माझा क्षेत्र के इन कद्दावर चेहरों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी बढ़त माना जा रहा है. पटियाला और अमृतसर जैसे अहम सियासी गढ़ों में जनाधार रखने वाले इन नेताओं के आने से राज्य में आगामी चुनावों के समीकरण पूरी तरह बदलने के आसार हैं. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आने वाले दिनों में विपक्ष के कई और बड़े चेहरे पार्टी का दामन थाम सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ