हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

416 टायर का बाहुबली ट्रक, लेकिन रफ्तार कछुए जैसी, रोज चलता है महज 12 KM

Haryana Bahubali Truck Going Punjab From Gujarat: हरियाणा की सड़कों पर इन दिनों एक ऐसा ट्रक चल रहा है जिसे लोग बाहुबली कह रहे हैं । इस ट्रक में 416 टायर है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक गुजरात से पंजाब जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana Bahubali Truck Going Punjab From Gujarat

Haryana Bahubali Truck Going Punjab From Gujarat: हरियाणा के सिरसा में इन दिनों एक ट्रक लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416 टायर लगे हैं। ट्रक का नाम तो है बाहुबली है लेकिन स्पीड कछुए वाली है। यह ट्रक आज से 10 महीने पहले गुजरात से पंजाब के लिए निकला था। अभी यह हरियाणा के सिरसा तक ही पहुंच पाया है।

गुजरात के कांडला से 10 महीने पहले चला था

जानकारी के अनुसार इस ट्रक में रिफाइनरी में काम आने वाला उपकरण रखा है। यह ट्रक यहां भठिंडा स्थित रिफाइनरी जाएगा। इस ट्रक को खींचने के लिए 2 ट्रक इसके आगे और एक पीछे चल रहा है। वहीं इस ट्रक के साथ 25 से 30 लोग भी चल रहे हैं। यह ट्रक रोजाना सिर्फ 12 किमी. चलता है। ट्रक के साथ चल रहे लोगों ने बताया कि यह गुजरात के कांडला से चला था लेकिन मौसम खराब होने के कारण इसे बीच में रोकना पड़ा।

वहीं ट्रक की लंबाई इतनी है कि जब यह चलता है तो पहले पूरी सड़क खाली करवाना पड़ती है। वहीं जिस रास्ते पर ट्रक चलता है तो उस समय हाईवे पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया जाता है। वहीं ट्रक हाईवे पर बने फ्लाई ओवर के ऊपर से कभी नहीं गुजरता। हमेशा नीचे से ही गुजरता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola