Haryana Assembly Elections: आरती राव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बार भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी को महेंद्रगढ़ की अटेली सीट से मैदान में उतारा है। वे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने संपत्ति का खुलासा किया है। जिसमें बताया है कि वे 66 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उनके दो फ्लैट दिल्ली में हैं, जिनकी कीमत 5 करोड़ है। वहीं, वे गहनों की भी शौकीन हैं। उनके पास 77 लाख की ज्वेलरी है। एफिडेविट के मुताबिक आरती राव ने 2023-24 में 22 लाख 23 हजार 600 रुपये टैक्स अदा किया है। जबकि 1919-20 में उन्होंने 14 लाख 83 हजार 380 रुपये टैक्स अदा किया था।
आरती के खिलाफ कोई केस नहीं
उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। उनके पास 1 लाख 1200 रुपये कैश है। आरती ने बताया है कि उनका दिल्ली के बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में खाता है। जिसमें 23 लाख 8 हजार रुपये जमा हैं। वहीं, ICICI की ब्रांच में 9 लाख 4 हजार 518 और PNB दिल्ली की शाखा में 87 लाख 6 हजार 458 रुपये जमा हैं। यानी उनके पास कुल जमा राशि 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार 39 रुपये है।
यह भी पढ़ें:सुनील सांगवान कौन? ‘दंगल गर्ल’ बबीता फौगाट की जगह मिला टिकट, इनके जेलर रहते राम रहीम को 6 बार मिली पैरोल
वहीं, आरती राव के पास 3 करोड़ के बॉन्ड और शेयर भी हैं। उनके पास 63 लाख 63 हजार की गोल्ड ज्वेलरी है। वहीं, 6 लाख 40 हजार से अधिक के हीरे भी हैं। कुल ज्वेलरी 77 लाख की है। 7 लाख 41 हजार रुपये की चांदी भी है, जिसका वजन 10 किलोग्राम है। आरती के पास कोई कृषि भूमि और कमर्शियल प्रॉपर्टी नहीं है। आरती राव के पति के पास भी करोड़ों की चल-अचल प्रॉपर्टी है। 8 करोड़ 91 लाख 14 हजार की संपत्ति उनके पास है। पति के पास रेवाड़ी में खेती के लायक जमीन भी है। जिसकी कीमत 35 करोड़ 11 लाख 38 रुपये बताई गई है। पति के पास 13 करोड़ 94 लाख की कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है।
किराये से होती है आमदनी
आरती राव ने हलफनामा दिया है कि दिल्ली के द्वारका एरिया में फ्लैट है। एक फ्लैट और भी है। दोनों 5 करोड़ 30 लाख के हैं। आरती ने बताया है कि उनकी और पति की कई कंपनियों में हिस्सेदारी है। वहीं, प्रॉपर्टी के किराये और ब्याज से भी उनको आमदनी होती है। आरती के पति ने 2 करोड़ 55 लाख का कर्जा भी ले रखा है। वहीं, आरती कर्जदार नहीं हैं। बता दें कि आरती के दादा हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। उनके पिता राव इंद्रजीत बड़े नेता माने जाते हैं। जो 6 बार एमपी और 4 बार विधायक बन चुके हैं। ये आरती का पहला चुनाव है। राव का अहीरवाल बेल्ट में खूब दबदबा है।
यह भी पढ़ें:‘Lady Khali’ कविता दलाल कौन? सलवार सूट में करती हैं फाइट, जुलाना में विनेश फोगाट से करेंगी दो-दो हाथ
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
14 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines