हरियाणा में कांग्रेस की 6 और BJP की 4 सीटों से हटे बागी, चुनाव से पहले दोनों दलों को राहत

BJP Congress Rebel Leader: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने कल नाम वापसी के आखिरी दिन बागियों को मनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। इसमें कांग्रेस और बीजेपी को फौरी राहत भी मिली।

Congress BJP Rajasthan election
विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर 16 सितंबर नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बागियों को मनाने की कोशिश की। इसमें काफी हद तक पार्टियों को सफलता भी मिली। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी और हरियाणा में पार्टी के सह प्रभारी बिप्लव देब ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर बागियों को मनाने के लिए अभियान चलाया था। वहीं कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने बागियों से संपर्क साधा। हालांकि कई बागी अभी भी मैदान में जमे हुए हैं।

कांग्रेस में इन बागियों ने वापस लिया नामांकन

1.भिवानी जिले की बवानी खेड़ा सीट से कांग्रेस के बागी रामकिशन फौजी ने नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन

2.नलवा हल्का सीट से बागी हुए पूर्व मंत्री संपत सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है।

3.पंचकूला सीट से गुरजंत सिंह पोला ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

4.अंबाला सिटी विधानसभा से जसबीर सिंह मलौर और हिम्मत सिंह नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन

5.कुरुक्षेत्र की शाहबाद सीट से प्रेम हिंगाखेड़ी ने नामांकन वापस ले लिया है।

6.अटेली से हेमंत शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आरती राव को समर्थन दिया है।

विज्ञापन

बीजेपी के इन बागियों ने दी राहत

विज्ञापन

1.सोहना में कांग्रेस के सुधीर चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया है।

2.नारनौल से भाजपा से बागी भारती सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन

3.महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी सीट से सतीश सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अभय सिंह को समर्थन सौंपा है।

4.सोनीपत से राजीव जैन ने नामांकन वापस ले लिया है। टिकट कटने पर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री कविता जैन ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ