Kolkata Rape Murder: ममता सरकार ने डाॅक्टर्स की 99 प्रतिशत मांगें मानी, फिर भी जारी रहेगा आंदोलन, जानें क्यों?

Mamata Meeting With Doctor: कोलकाता में 16 सितंबर को ट्रेनी डाॅक्टर्स और सीएम ममता बनर्जी के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि हमने जूनियर डाॅक्टर्स की 99 प्रतिशत मांगें मान ली हैं। अब डाॅक्टरों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटना चाहिए।

CM Mamata Banerjee Meeting With Doctor

Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डाॅक्टर के रेप-मर्डर का विरोध कर रहे डाॅक्टरों और सीएम ममता बनर्जी के बीच सोमवार 16 सितंबर को बैठक हुई। बैठक के बाद रात में करीब 11 बजकर 50 मिनट पर सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि डाॅक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया जाएगा। शाम 4 बजे नए कमिश्नर पद संभालेंगे। इसके अलावा मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर, उत्तरी कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर, हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर को भी पद से हटाया जाएगा। अब हमारी डाॅक्टरों से अपील है कि वे काम पर लौट आएं। किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा।

इस बीच प्रदर्शनकारी डाॅक्टरों ने ऐलान किया है कि सीएम ने हमारी मांगें पूरी करने का वादा किया है लेकिन हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक ये वादा हकीकत में नहीं बदलता। डाॅक्टरों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है। वहीं एक अन्य डाॅक्टर ने कहा कि हाॅस्पिटल में करप्शन के गिरोह को खत्म करने का लक्ष्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है। हम स्वास्थ्य सचिव को हटाए जाने तक प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।

डाॅक्टरों की पहली तीन मांगें मानी

बता दें कि जूनियर डाॅक्टरों ने ममता सरकार के सामने 5 मांगें रखी थीं। सीएम ममता के मुताबिक पहली तीन मांगें पूरी हो गई हैं। ट्रेनी डाॅक्टर से रेप और मर्डर का आरोपी संजय अरेस्ट हो चुका है। सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ को अरेस्ट किया जा चुका है। अब कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को भी पद से हटा दिया गया है।

डाॅक्टर हमारे छोटे भाई

ममता बनर्जी ने कहा कि हमने डाॅक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान ली हैं। वे हमारे छोटे भाई हैं। जूनियर डाॅक्टर की ओर से 42 लोगों ने मिनिट्स ऑफ मीटिंग पर साइन किए। जबकि सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने साइन किया है। ममता बनर्जी ने सीसीटीवी, वाॅशरूम जैसे हाॅस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की मांग भी मान ली है इसके लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ