Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक कार चालक की दबंगई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार चालक को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क के बीच में से गाड़ी हटाने को कहता है। कर्मचारी कहता है कि इसका चालान कटेगा। इसके बाद गाड़ी चालक उससे बहस करने लगता है। जिसके बाद एकदम से गाड़ी भगाने की कोशिश करता है। वीडियो में एसआई को घसीटते देखा जा सकता है। वीडियो पास में ही खड़े किसी व्यक्ति ने बनाया है। वायरल वीडियो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का बताया जा रहा है। बस स्टैंड के सामने एक कार चालक सवारियां ले रहा था। बीच सड़क पर कार होने के कारण जाम लग रहा था।
इस पर ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर चालक को वहां से कार हटाने के लिए कहता है। गाड़ी के पेपर मांगे जाते हैं, इस पर कार चालक उससे बहस शुरू कर देता है। एकदम से कार चालक लोगों की जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार से पुलिसकर्मी को रोड पर घसीटने लगता है। लोगों के अनुसार कार में पहले से कई सवारियां मौजूद थीं। चालक जिस हिसाब से गाड़ी को दौड़ाने की कोशिश करता है, रुकते ही पीछे बैठी सवारियां उतर जाती हैं। इसके बाद आगे की सवारी ने एकदम से हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया। जिसके बाद गाड़ी रुकी और पुलिसवाले की जान बच गई।
शुक्रवार को किया कुचलने का प्रयास
बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी के इंचार्ज नीरज कुमार के अनुसार वीडियो शुक्रवार शाम का है। उस समय सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश की ड्यूटी थी। कार बीच में खड़ी थी, जिसके कारण जाम लग रहा था। प्रेम प्रकाश ने गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी चालक ने उसे व दूसरे कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
6 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines