जिंदा जला ऑटो ड्राइवर, चीखता चिल्लाता रहा, पर कोई बचा नहीं पाया; कार की टक्कर से CNG वाहन में लगी आग

Faridabad Auto Driver Burnt Alive: ऑटो ड्राइवर चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन कोई उसे आग की लपटों से बाहर नहीं निकाल पाया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। उसकी हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

Faridabad Auto Driver Burnt Alive

कार की टक्कर लगते ही ऑटो में भीषण आग धधकने लगी थी।

विज्ञापन

Faridabad Auto Driver Burnt Alive: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बीती रात एक ऑटो ड्राइवर की जिंदा जलने गया। तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की हुंडई कार ने फरीदाबाद में नेशनल हाईवे-19 पर NHPC चौक के पास CNG ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में आग लग गई और ड्राइवर धू-धू कर जिंदा जल गया।

बुरी तरह झुलसे ऑटो चालक को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ऑटो चालक 90 फीसदी झुलसा हुआ है और जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है।

विज्ञापन

ड्राइवर को ऑटो से निकालने का मौका नहीं मिला

हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी। वह ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगने से ऑटो में शॉर्ट सर्किट हुआ और धमाके के साथ भीषण आग लग गई। ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वह आग की चपेट में आ गया। इससे पहले की लोग उसे ऑटो से निकाल पाते, आग की विकराल लपटों ने ऑटो को घेर लिया था।

ड्राइवर चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन कोई भी उसे आग की लपटों से निकाल नहीं पाया। जब वह ऑटो से बाहर गिरा तो उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वह बुरी तरह झुलसा हुआ था, फिर भी डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन

आग में झुलसकर 90 प्रतिशत घायल हुआ चालक

आग में झुलसे ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिस जवान ओम प्रकाश ने बताया कि उसने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी थी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आई और ऑटो में लगी आग बुझाई।

विज्ञापन

वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद आपातकालीन विभाग के डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि झुलसे हुए ऑटो चालक को पुलिस की टीम बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची थी, जो लगभग 90% जला हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ