लड़की देखने जा रहे थे, सड़क पर बिखरी लाशें, खून से सनी कार; 7 लोगों की जान लेने वाले हादसे की असली वजह आई सामने

UP Jaunpur Car Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे का असली सच सामने आया है। हादसा दोनों वाहनों के ड्राइवरों की लापरवाही के कारण हुआ। मृतकों में 9 साल बच्चा भी शामिल है। लड़की देखने जा रहे परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई।

UP Jaunpur Car Accident

UP Jaunpur Car Accident

UP Jaunpur Road Accident Inside Story (नीतीश कुमार, जौनपुर): कार बुरी तरह पिचकी थी, खून से सनी थी। सड़क पर 6 लोगों की लाशें पड़ी थीं और 3 लोग दर्द के मारे चिल्ला रहे थे। राहगीरों ने घायलों को किसी तरह पिचकी हुई कार से निकाला और अस्पताल तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।

विज्ञापन

हादसा उत्तर प्रदेश जिले के जौनपुर में रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ। बिहार के सीतामढ़ी जिले में रहने वाले 9 लोग कार में सवार होकर लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे। जब वे गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास पहुंचे तो कार एक ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

हादसे की 2 वजह आई सामने

प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी केराकत ने बताया कि हादसे की अभी तक 2 वजह सामने आई हैं। एक वजह तिराहे पर यूटर्न लेना है। रात के अंधेरे में तिराहे पर जब माल से लोड ट्रक यूटर्न ले रहा था तो पास से निकलने की कोशिश में हादसा हुआ। ट्रक वाले ने अचानक ट्रक पीछे लिया और कार सीधे उसमें जा घुसी। दूसरी वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना है।

विज्ञापन

परिवार के लोग रात करीब 12 बजे प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। ड्राइवर को नींद की झपकी लगी और झटका लगने पर कार यूटर्न ले रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में मरने वालों मं पिता-पुत्र भी शामिल हैं। वहीं भोर के सन्नाटे में धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नींद टूट गई और वे बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन

घायल-मृतक एक ही परिवार के

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में लड़के का पिता, 2 भाई, 6 साल का भतीजा, भाभी, ताउ और मामी शामिल हैं। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अनीश शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा, 60 वर्षीय गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा, 55 वर्षीय जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप, 18 वर्षीय गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा, 32 वर्षीय सोनम पत्नी बजरंग शर्मा और 33 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी पवन शर्मा और 9 वर्षीय युग शर्मा के रूप में हुई है।

घायलों में 40 वर्षीय मीना शर्मा और एक अन्य व्यक्ति है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन सड़क पर कार को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ