'गुजरात की जनता से पूछकर CM का चेहरा तय करेंगे', मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले अरविंद केजरीवाल

ARVIND KEJRIWAL
विज्ञापन

Gujarat Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला गुजरात की जनता से पूछकर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला भी जनता से पूछकर ही किया गया था।

विज्ञापन

शनिवार सुबह एक प्रेसवार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? कृपया अपनी राय साझा करें। लोगों को अपनी राय दर्ज कराने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एसएमएस, कॉल, ईमेल शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं। आप 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस पर अपनी राय भेज सकते हैं। हम 4 नवंबर को परिणाम घोषित करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एक सर्वेक्षण किया था जिसमें भगवंत मान लोकप्रिय पसंद के रूप में उभरे थे। बाद में पार्टी ने भारी जनादेश के साथ जीत हासिल की थी और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

जल्द हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात विधानसभा का कार्यकाल आगामी दिसंबर में खत्म हो रहा है। दोनों राज्यों में वर्तमान में BJP की सरकार है। गुजरात विधानसभा में अब तक कुल 182 सीटें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ