'कलेजे का टुकड़ा तो नहीं लौटेगा…', अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भाविक के माता-पिता का छलका दर्द

Ahmedabad Plane Crash Anniversary: आज अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी है और आज अपने बेटे भाविक को याद करके माता-पिता भावुक हो गए। भाविक सुनहरे भविष्य के सपने लेकर लंदन जाने के लिए निकला ही था कि हादसे का शिकार हो गया।

Ahmedabad Plain Crash

शादी के बाद भाविक भविष्य बनाने के लिए लंदन जा रहा था।

12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे को आज पूरा एक साल बीत चुका है। इस हादसे में वडोदरा के 33 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वक्त भले ही आगे बढ़ गया हो, लेकिन पीड़ित परिवारों के जख्म आज भी ताजा हैं। हादसे में जान गंवाने वाले वडोदरा के 33 वर्षीय भाविक मुकेश माहेश्वरी का परिवार आज भी न्याय की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन

​वडोदरा के वाड़ी इलाके के रहने वाले भाविक माहेश्वरी ने कोर्ट मैरिज की थी और अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर लंदन जाने के लिए रवाना हुए थे। पूरा परिवार उनकी इस नई शुरुआत से बेहद खुश था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि भाविक का यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।

विज्ञापन

​मुआवजा मिला, बेटा वापस नहीं आ सकता

भाविक के पिता मुकेश माहेश्वरी ने नम आंखों से बताया कि सरकार और टाटा ग्रुप की ओर से उन्हें कुल 1.25 करोड़ का आर्थिक मुआवजा तो मिल गया है, लेकिन पैसा उनके कलेजे के टुकड़े का विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि शुरुआत के तीन महीने टाटा ग्रुप ने अच्छा सहयोग किया, लेकिन मुआवजा मिलने के बाद अब उनके पत्रों का कोई जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार के लिए मुआवजा नहीं, बल्कि हादसे के पीछे का सच और इंसाफ सबसे ज्यादा मायने रखता है।

विज्ञापन

​ब्लैक बॉक्स की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार

हादसे को एक साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार यह जानने के लिए व्याकुल है कि आखिर उस रात विमान के साथ क्या हुआ था और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार था? परिवार आज भी ब्लैक बॉक्स की अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। ​आज 12 जून को भाविक की पहली पुण्यतिथि पर परिवार ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया है और सरकार से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और मां अपना बेटा न खोए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ