Surat Diamond Hub Crisis: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने देशों के बीच में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे देश का सबसे बड़ा डायमंड हब माने जाने वाले सूरत के व्यापारियों के व्यापार पर भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है। साल 2024 में भारत ने अमेरिका को 9,236.46 मिलियन डॉलर की कीमत के डायमंड और (सोना-चांदी) आभूषण निर्यात किए गए। जबकि, ब्रिटेन को केवल 941 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया। वहीं, अमेरिका में हीरे के आयात का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा 28% मूल्य का इजराइल से होता है।
ऑर्डर नहीं ले रहे व्यापारी
सूरत के बड़ी हीरा कंपनियां अमेरिकी ग्राहकों से क्रिसमस के लिए मिलने वाले ऑर्डर नहीं कैंसिल कर रहे हैं। टैरिफ के बाद यह एक बड़ा झटका कहा जा रहा है। भारत बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और डायमंड अमेरिका का निर्यात करता है। ये आने वाले फेस्टिवल के सीजन में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में साल भर की कुल बिक्री का लगभग आधा होता है।
ये भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से किया इनकार
एक्सपर्ट के मुताबिक, बीते कुछ सालों में अमेरिका को निर्यात पहले ही 25 फीसदी तक कम हुआ था। कारखानों में उत्पादन भी 30-35 फीसदी तक गिर गया है। जानकारों का कहना है कि अगर ट्रंप का रवैया और टैरिफ पर रुख यही रहा, तो नए टैरिफ लागू होने से निर्यात और भी ज्यादा गिर जाएगा, जिसका असर कंपनियों पर पड़ेगा। इससे देश को आर्थिक दृष्टि से भी नुकसान होगा।
कितना गिरा हीरों का निर्यात?
कटे और पॉलिश किए हुए हीरों (CPD) का निर्यात 2021-22 में 9.86 अरब अमेरिकी डॉलर से कम होकर 2024-25 में 4.81 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। जानकारों कहते हैं कि कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के आगामी महीनों में भारत को बड़ा नुकसान होगा। सबसे ज्यादा मार गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र पर पड़ेगा। वहीं, नौकरियों के लिहाज से देखा जाए, तो करीब एक लाख से ज्यादा नौकरियों पर संकट पैदा हो जाएगा।
हीरे की कटाई, पॉलिशिंग, सोने-चांदी को अलग करना और आभूषण के तौर पर तैयार करने में लाखों लोग लगे होते हैं। ऐसे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, जो हीरा कंपनियों और व्यापारियों के यहां काम करते हैं। बता दें कि अप्रैल 2025 से पहले तक अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सीपीडी और एलजीडी हीरों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता था।
ये भी पढ़ें: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को मोदी ने दिया बड़ा झटका, 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील की रद्द
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
9 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines