BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, गुजरात ATS ने जासूस को पकड़ा; सामने आई जानकारी

गुजरात एटीएस ने बॉर्डर इलाके से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। पाक को कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराने का आरोप गिरफ्तार जासूस पर लगा है। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

Gujarat ATS arrested a spy

Gujarat ATS arrested a spy

विज्ञापन

गुजरात एटीएस ने बॉर्डर इलाके से एक जासूस को अरेस्ट किया है। गुजरात ATS के अनुसार, गिरफ्तार जासूस पर पाक को कई जरूरी जानकारियां देने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने जासूस को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी ISI के लगातार संपर्क में रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उससे जुड़े अहम लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। पुलिस को इस बात का शक है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस जासूस ने कई सूचनाएं पाक से शेयर की होंगी। हालांकि, अभी इसे लेकर जांच जारी है।

कहां काम करता था गिरफ्तार जासूस ?

वहीं, गुजरात ATS के वर्षित परमार SP ने बताया कि गिरफ्तार जासूस सहदेव सिंह नामक व्यक्ति है। वह कच्छ में काम करता था। सहदेव सिंह एक पाकिस्तान एजेंट को BSF और इंडियन नेवी की जानकारी साझा कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद टीम बनाकर हमने इसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

अदिति नामक लड़की से करता था व्हाट्सएप चैट

जासूस सहदेव सिंह अदिति नामक लड़की से व्हाट्सएप चैट कर रहा था। वह लड़की पाकिस्तानी एजेंट थी। नेवी की जानकारी के अनुसार, 2023 से इसने फोटो और वीडियो भेजना शुरू किया था। इस काम के लिए इसने एक सिम लिया और सिम एक्टिव करके अदिति को दिया। जनवरी 2025 में खुद के आधार कार्ड से भारतीय सिम कार्ड लेकर फरवरी 2025 में पाकिस्तानी एजेंट को वॉट्सएप पर ओटीपी के जरिए एक्टिवेट कर वॉट्सएप कॉलिंग और मैसेजिंग चालू कर दिया था।

पाक को नेवी से जुड़ी भेजता था जानकारी 

जानकारी के मुताबिक, नेवी की बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की वीडियो जानकारी भेजी गई। इस काम के लिए इसे चालीस हजार रुपए दिए गए। गुजरात के कई इलाकों की जानकारी तक साझा की थी। यह जासूस पाकिस्तान के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल जासूसी करता था।

विज्ञापन

बनासकांठा जिले के पास एक संदिग्ध पाक घुसपैठिए को मारा 

बीएसएफ ने शुक्रवार बीती रात गुजरात के बनासकांठा जिले के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर आए एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बता दें, गुजरात बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते हुए देखा। घुसपैठिए को बीएसएफ ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अनदेखी की और आगे बढ़ना जारी रखा। इसी में सैनिकों ने गोली चलाई, जिससे घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया।

पाकिस्तानी जासूस पर गृह मंत्री हर्ष संघवी का बयान

गुजरात एटीएस ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार करने के मामले पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी का बयान सामने आया है। उन्होंने गुजरात एटीएस को बधाई दी है। लीडिंग टेररिज्म स्काव्ड के सामने एटीएस इसके खिलाफ लड़ रहा है और एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

इस युवक द्वारा भारत की जानकारी और फोटो पाकिस्तान भेजे गए। भारत का सिमकार्ड खरीदकर पाकिस्तानी महिला को एक्सेस दिया गया था। पाकिस्तानी महिला ने उस व्यक्ति को पैसे भेजे थे। इस जासूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक हनी ट्रेप का शिकार हुआ था। वहीं, बनासकांठा में एक घुसपैठिए को मार गिराने पर भी गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि मैं इस मामले पर कोई आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ