Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

वडोदरा में बेकाबू कार का तांडव, नाबालिग चालक ने 4 लोगों को कुचला; सामने आया वीडियो

गुजरात के वडोदरा में अमित नगर सर्कल के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी चलाते हुए एक नाबालिग ने 4 राहगीरों को टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Author
Written By: bhupendra.thakur Updated: Mar 10, 2026 16:01

गुजरात के वडोदरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. शहर के व्यस्त अमित नगर सर्कल के पास देर रात एक नाबालिग कार चालक ने अपनी बेकाबू होंडा सिटी से कोहराम मचा दिया.

​तेज रफ्तार होंडा सिटी चला रहे एक नाबालिग ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे करीब 4 राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी.
​एक्सीडेंट इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें;गुजरात में रंगोत्सव के जश्न के बीच मातम, डूबने से 24 से ज्यादा लोगों की मौत

---विज्ञापन---

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कार चला रहे नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है और उसे कारेलीबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है.

गौरतलब है कि वडोदरा में पहले भी ‘रक्षित कांड’ जैसा बड़ा हादसा हो चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा सिर्फ लापरवाही थी या ओवरस्पीडिंग.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;महाराष्ट्र के पालघर में फैक्ट्री से लीक हुई ‘खतरनाक गैस’, इलाके में मची अफरा-तफरी

First published on: Mar 10, 2026 04:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.