पहले शॉर्ट सर्किट, फिर सिलेंडर ब्लास्ट… सूरत के एक घर में भीषण आग, 4 महिलाएं और 1 बच्चा जिंदा जले

सूरत के लिंबायत इलाके में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगी. जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए. हादसे के पीछे अवैध गोदाम और सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है.

पहले शॉर्ट सर्किट, फिर सिलेंडर ब्लास्ट… सूरत के एक घर में भीषण आग, 4 महिलाएं और 1 बच्चा जिंदा जले

गुजरात के ‘डायमंड सिटी’ सूरत से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। सूरत के लिंबायत इलाके में आज एक रिहायशी मकान में लगी भीषण आग ने हंसते-खेलते परिवार को राख में तब्दील कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है, जिनमें चार महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है।
​
घटना लिंबायत की ‘मीठी खाड़ी’ इलाके की है, जहाँ एक दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि इस रिहायशी मकान का इस्तेमाल अवैध रूप से साड़ियों के गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। घर के अंदर करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक और ज्वलनशील केमिकल फोम रखा हुआ था। इसी वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

​दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय शहनाज बेगम, 28 वर्षीय शबीना, 19 वर्षीय परवीन, 18 वर्षीय हुसा बेगम और मात्र 4 साल के मासूम शुभान के रूप में हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध गोदामों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ