UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य बनेगा गुजरात? विधान सभा में पेश हुआ बिल

गुजरात सरकार ने देश के दूसरे राज्य के तौर पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत शादी और सिविल मामलों में सभी के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Gujarat become second state to implement UCC

गुजरात सरकार ने उत्तराखंड के मॉडल पर आधारित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 2026 विधेयक पेश किया है। इस विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण को अनिवार्य बनाकर सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लागू करना है। यह बहुविवाह को प्रतिबंधित करता है और अवैध लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण न कराने पर दंड का प्रावधान करता है।

विज्ञापन

गुजरात सरकार ने देश के दूसरे राज्य के तौर पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत शादी और सिविल मामलों में सभी के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे। आज UCC को लेकर बहनों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

विज्ञापन

UCC किसी एक धर्म पर नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू होगा। प्रधानमंत्री के विचारों के अनुरूप, गुजरात देश का दूसरा ऐसा राज्य बनेगा जहां यह कानून लागू किया जाएगा। डिप्टी मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सभी पार्टियों के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की महिलाओं के हितों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए UCC बिल का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से उन बहनों को न्याय मिलेगा जो शादी और सिविल मामलों में वर्षों से न्याय का इंतजार कर रही थीं। प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद, शादी और सिविल मामलों में सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ